छत्तीसगढ़

राजमिस्त्री तालाब में डुबा, जलांजलि कार्यक्रम के दौरान घटना

Nilmani Pal
31 May 2026 10:17 AM IST
राजमिस्त्री तालाब में डुबा, जलांजलि कार्यक्रम के दौरान घटना
x
छग

धमतरी। जिले के कुरुद नगर स्थित रामसागर तालाब में एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक जलांजलि कार्यक्रम के दौरान 40 वर्षीय युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम उमरदा निवासी संतोष कंवर (40 वर्ष) शनिवार 30 मई को एक जलांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामसागर तालाब आए हुए थे। इसी दौरान पैर फिसलने या गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते आँखों से ओझल हो गए। वहाँ उपस्थित लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा, तो तुरंत शोर मचाया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामसागर तालाब के पास स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शुरुआत में स्थानीय युवाओं ने तालाब में उतरकर संतोष को ढूंढने का प्रयास किया। इसके बाद कुरुद पुलिस और गोताखोरों की विशेष टीम मौके पर पहुंची। दोपहर से लेकर देर शाम तक गोताखोरों की टीम ने तालाब के कोने-कोने में युवक की तलाश की। हालांकि, पानी गहरा होने और शाम को अंधेरा छा जाने के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

संतोष कंवर पेशे से राजमिस्त्री थे और अपने परिवार के मुख्य भरण-पोषण करने वाले सदस्य थे।


Next Story