छत्तीसगढ़
मरीज बेड के नीचे एंबुलेंस में मिला गांजा, पुलिस टीम हुई हैरान
Nil dhankar
7 Jan 2026 4:05 PM IST

x
छग
जनता से रिश्ता की खबर का असर हुआ है...
महासमुंद। एंबुलेंस भी तस्करों के लिए गांजा तस्करी का जरिया बन गया है. ऐसे ही एक बड़े मामले में पुलिस ने एंबुलेंस से 2 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत का 520 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी भवानीपटना से गांजा लेकर नागपुर, महाराष्ट्र जा रहे थे, जिसे पुलिस ने टेमरी चेक पोस्ट पर पकड़ा. तीनो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. कोमाखान पुलिस तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.
Next Story





