छत्तीसगढ़

दुर्ग-पटना ट्रेन में कई सीटें खाली

Nilmani Pal
24 Oct 2025 10:05 AM IST
दुर्ग-पटना ट्रेन में कई सीटें खाली
x

रायपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा छठ पूजा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन की सुविधा शुरू की गई है. दुर्ग से पटना व गोंदिया से पटना के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.

25 अक्टूबर शनिवार को दुर्ग-पटना ट्रेन में सेकंड एसी में आरएसी 01, तृतीय श्रेणी में 378 सीटें, स्लीपर क्लास में 53 सीटें एक 3 इकोनामी कोच में 86 सीटें खाली हैं. इसी तरह 517 सीटें दुर्ग पटना ट्रेन में उपलब्ध हैं. इसके अलावा गोंदिया-पटना ट्रेन में सेकंड एसी में 11 सीटें, तृतीय श्रेणी में 01 सीटें, स्लीपर क्लास में 526 सीटें खाली हैं. इस तरह 538 सीटें गोंदिया- पटना ट्रेन में उपलब्ध हैं. इन रिक्त सीटों का यात्री लाभ उठा सकते हैं.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null