छत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत मनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Shantanu Roy
26 Jun 2025 8:41 PM IST
ऑपरेशन आघात के तहत मनोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात अभियान के तहत मनोरा चौकी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 30 लीटर अवैध देशी कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुमताज अंसारी नामक आरोपी को धरदबोचा और उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन (क्रमांक JH 01 BP-8548) को भी जब्त किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Story