छत्तीसगढ़

‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त मंच : CM साय

Nilmani Pal
28 Jun 2026 2:01 PM IST
‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त मंच : CM साय
x

रायपुर। सीएम साय ने आज रायपुर स्थित निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और मंत्रिमंडल के साथी श्याम बिहारी जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

‘मन की बात’ आज जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त मंच बन चुका है। इस बार प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, वर्षा जल संचयन, प्रकृति संरक्षण और रूट ब्रिज जैसे नवाचारों का उल्लेख करते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में जनसहभागिता का प्रेरक संदेश दिया।

प्रधानमंत्री जी के ये विचार प्रत्येक नागरिक को देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

Next Story