छत्तीसगढ़

मन की बात जन-संवाद का एक प्रेरक मंच : PM मोदी

Nilmani Pal
30 Nov 2025 1:35 PM IST
मन की बात जन-संवाद का एक प्रेरक मंच : PM मोदी
x

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में सीएम साय ने मन की बात सुनी और कहा, "मन की बात" है जन-जन की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का श्रवण किया। यह कार्यक्रम हमेशा की तरह प्रेरणादायी और राष्ट्रहित के विचारों से भरपूर रहा।

प्रधानमंत्री ने आज देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता के अनेक प्रेरक उदाहरण साझा किए। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर धर्मध्वजा के आरोहण, संविधान दिवस, वंदे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष, प्राकृतिक खेती, वोकल फॉर लोकल और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

उन्होंने उन नागरिकों की भी सराहना की, जो अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में बड़ा परिवर्तन ला रहे हैं। मन की बात जन-संवाद का एक प्रेरक मंच है, जहां माननीय प्रधानमंत्री जी देश की सकारात्मक कहानियां और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में हो रहे प्रयासों को साझा करते हैं।





Next Story
null