छत्तीसगढ़

IAS के नाम का इस्तेमाल कर मांग रहा पैसा, अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

Nil dhankar
25 April 2026 4:32 PM IST
IAS के नाम का इस्तेमाल कर मांग रहा पैसा, अधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी तारण प्रकाश सिन्हा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश करने का मामला सामने आया है। खुद अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मनरेगा आयुक्त IAS तारण प्रकाश सिन्हा ने कहा कि उनके नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए लोगों को मैसेज कर मोबाइल नंबर समेत अन्य निजी जानकारी मांगी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। यदि किसी को इस तरह की आईडी या संदिग्ध मैसेज मिलते हैं तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें और इसकी जानकारी उन्हें भी दें। प्रशासन ने भी आम जनता से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी से बचने की सलाह दी है।

Next Story