छत्तीसगढ़

पत्नी और बेटी को आग के हवाले कर शख्स फरार, सुलभ शौचालय की घटना

Nilmani Pal
11 Feb 2026 9:19 AM IST
पत्नी और बेटी को आग के हवाले कर शख्स फरार, सुलभ शौचालय की घटना
x
छग

पेंड्रा। गौरेला क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गौरेला एडिशनल एसपी बंगले के सामने मुख्य मार्ग में स्थित सुलभ शौचालय में एक पति शंकर पांडेय ने शराब के नशे में अपनी पत्नी शमा शर्मा और नाबालिग बेटी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

आरोपी पति शंकर पांडेय फरार है। घटना सुलभ शौचालय के महिला वॉशरूम क्षेत्र में हुई, जिसमें ये परिवार अस्थाई रूप से रहकर सुलभ शौचालय की केयर टेकिंग और संचालन का काम करता था। जहां शंकर पांडेय ने शराब पीकर आने की बात को लेकर हुए वाद विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। मां-बेटी जहां गंभीर रूप से झुलस गई इसके साथ ही वहां रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी पति-पत्नी बिहार से पेंड्रा आकर सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करते थे। पति शंकर पांडेय के शराब पीने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जो इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। अभी तक पुलिस ने कोई औपचारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अस्पताल से मेडिकल मेमो थाने को भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। वहीं जिला अस्पताल में बर्न यूनिट नहीं होने पर आईपीडी में ही दोनों मां बेटी को रखकर इलाज किया जा रहा।

Next Story
null