छत्तीसगढ़

कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक

Nil dhankar
4 July 2026 9:02 AM IST
कुल्हाड़ी से बड़े भाई और मां पर किया हमला, युवक की हरकत से एक की हालत नाजुक
x
छग

कोंडागांव/फरसगांव। फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में शुक्रवार 3 जून शाम एक युवक पर उसके बड़े भाई द्वारा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटपाड निवासी सलीम पटेल (24 वर्ष), पिता कुशल पटेल, अपनी मां रामोतीन पटेल के साथ घर में भोजन कर रहा था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई जितेंद्र पटेल वहां पहुंचा और कथित तौर पर कुल्हाड़ी से सलीम पर हमला कर दिया।

हमले में सलीम के सिर, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने के दौरान उसकी मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए कोटपाड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गंभीर रूप से घायल सलीम पटेल को 112 एंबुलेंस की सहायता से रात करीब 8:30 बजे फरसगांव अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


Next Story