छत्तीसगढ़

ओवरब्रिज पर रील बनाना पड़ा महंगा, कई वाहन चालक गिरफ्तार, केस दर्ज

Shantanu Roy
22 July 2025 8:33 PM IST
ओवरब्रिज पर रील बनाना पड़ा महंगा, कई वाहन चालक गिरफ्तार, केस दर्ज
x
छग
Sakri. सकरी। थाना सकरी क्षेत्र में वीडियो बनाने के शौक ने कई वाहन चालकों को परेशानी में डाल दिया। मामला थाना सकरी के अंतर्गत ग्राम सैदा ओवर ब्रिज के पास का है, जहां कुछ युवकों द्वारा सड़क के बीच में वाहन खड़े कर रील्स बनाई जा रही थी। इस कारण मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया, जिससे अन्य यात्रियों को गंभीर असुविधा हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी पेड्रीडीह तुर्काडीह बायपास मार्ग से अपने गांव लाखासर लौट रहा था। उसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग वाहन सड़क के बीच खड़े कर रील बना रहे थे। इनमें से कुछ लोग एक व्यक्ति को "वेदांत शर्मा" कहकर पुकार रहे थे।


सड़क जाम होने के कारण प्रार्थी समय पर अपने घर नहीं पहुंच सका और अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 495/25 धारा 126(2), 285, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहनों की जप्ती की है और वीडियो बनाने में शामिल चालकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियों से बचें, जिससे यातायात बाधित न हो और किसी को असुविधा न हो।
Tagsसकरी थाना मामलासड़क पर वीडियो बनानाओवरब्रिज पर जामवाहन जब्तीअपराध क्रमांक 495/25Vedant Sharma Instagram reelpublic road blockedFIR on car stuntsocial media stunt arrestBNS Section 126(2)2853(5)Sakri Police actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story