छत्तीसगढ़

मेक इन इंडिया अभियान के 11 साल पूरे, CM साय ने पीएम मोदी को बधाई दी

Nilmani Pal
25 Sept 2025 2:55 PM IST
मेक इन इंडिया अभियान के 11 साल पूरे, CM साय ने पीएम मोदी को बधाई दी
x

रायपुर। मेक इन इंडिया अभियान के 11 साल पूरे हो गए है, CM साय ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा , भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति बनाने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 11 वर्ष पूर्व ‘मेक इन इंडिया’ जैसे दूरदर्शी अभियान की शुरुआत की थी। आज यह अभियान अपने सफलतम 11 वर्ष पूर्ण करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति दे रहा है और विकसित भारत के निर्माण में मजबूत नींव बन रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों के कारण देश आज वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ है और आयात पर निर्भरता खत्म करते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़ार्मा, रक्षा जैसे अनेक क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व कर रहा है। इस पहल से उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है, देश में निर्मित वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है। साथ ही यह पहल निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस पहल को Next Gen जीएसटी सुधार और स्वदेश अभियान से नई शक्ति मिल रही है।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिसंकल्पना को आकार देने वाले इस दूरदर्शी अभियान के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार।

Next Story
null