छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रमुख और मुख्य अभियंता बदले गए

Shantanu Roy
7 April 2026 10:45 PM IST
छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में बड़ा फेरबदल, प्रमुख और मुख्य अभियंता बदले गए
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग के उप सचिव रवींद्र मेढेकर ने नवीन आदेश जारी करते हुए प्रमुख अभियंता और मुख्य अभियंताओं के पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। यह बदलाव विभाग के विभिन्न संभागों में कार्य कुशलता और प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश के अनुसार शंकर ठाकुर को प्रमुख अभियंता जल संसाधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, मक्सी कुजूर को अधीक्षण अभियंता रायपुर से पदोन्नत कर मुख्य अभियंता रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर संभाग में भी फेरबदल हुआ है। शंकर राव सोनाने को प्रभारी मुख्य अभियंता बिलासपुर से मुख्य अभियंता बिलासपुर का पद दिया गया है, जबकि जितेन्द्र कुमार नेताम को प्रभारी मुख्य अभियंता बिलासपुर से मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। जगदलपुर संभाग में ऐलेक्जेन्डर ग्राहम को प्रभारी मुख्य अभियंता गोदावरी कछार से मुख्य अभियंता जगदलपुर बनाया गया है। अंबिकापुर में अनिल कुमार खलको को प्रभारी मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार से मुख्य अभियंता अम्बिकापुर पद पर नियुक्त किया गया है।

रायपुर संभाग में सतीश कुमार टीकम को प्रभारी मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार से मुख्य अभियंता रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। इस प्रकार विभाग ने सभी प्रमुख संभागों और प्रमुख परियोजनाओं में अधिकारियों की जिम्मेदारी बदलकर उनकी कार्यकुशलता और निगरानी को बढ़ाने का प्रयास किया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का यह फेरबदल विभागीय कार्यों के सुचारु संचालन और जल परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अधिकारियों को नए पदों पर
कार्यभार ग्रहण
करते ही जिम्मेदारी निभाने और संबंधित क्षेत्र में योजनाओं एवं परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों को अपने-अपने संभागों में जल संसाधन परियोजनाओं, सिंचाई योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में तत्परता के साथ काम करने का निर्देश भी दिया गया है।
Next Story