छत्तीसगढ़

रायगढ़ में बड़ी घटना, जिंदा जले हाईवा और ट्रैलर के ड्राइवर

Nil dhankar
1 March 2026 2:20 PM IST
रायगढ़ में बड़ी घटना, जिंदा जले हाईवा और ट्रैलर के ड्राइवर
x

रायगढ़। रायगढ़ में बड़ी घटना घटित हुई है। जिसमें एक हाईवा और ट्रैलर के बीच जमकर भिडंत हो गई। इससे केबिन में फंसकर ड्रायवर जिंदा जल गया। वहीं दूसरे चालक की पुष्टि आग बुझने के बाद हो सकती है। फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल की टीम आग को बुझाने में लगी हुई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे घरघोड़ा से कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार हाईवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।

इससे कुछ ही मिनटों में दोनों ही गाड़ियों में जबरदस्त आग लग गई। धीरे धीरे आग इतना बढ़ गया कि केबिन में फंसे दोनों ड्रायवर निकल नहीं सके और दोनों चालकों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हांलाकि पुलिस अभी दूसरे चालक की पुष्टि नहीं कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद आसपास के काफी लोग यहां पहुंच गए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवरों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।

Next Story
null