
x
फायर ब्रिगेड मौके पर
Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगजनी की एक और घटना सामने आई है। VIP रोड स्थित फुंडहर चौक के पास हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। दुकान से धुआं निकलता देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला।
यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। VIP रोड जैसे व्यस्त इलाके में दुकान में आग लगने की खबर से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और घटना के कारणों का आकलन किया जा सकेगा।
Next Story





