
x
अवैध खनिज खनन पर प्रशासन सख्त
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आरंग विकासखंड के खरोरा थाना अंतर्गत मंदिर हसौद में छापेमारी कर खनिज अमले ने 01 एक्सकवेटर मशीन, 02 कोयला लदा वाहन, 08 रेत लदा वाहन, 03 मुरूम लदा वाहन, 06 चूनापत्थर लदा वाहन एवं कुल 20 वाहन जप्त किए गए । उक्त सभी वाहनों द्वारा बिना वैध अनुमति के खनिजों का परिवहन/उत्खनन किया जा रहा था।
खनिज अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। खनिज विभाग के उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि अवैध उत्खनन की सूचना मिलते ही विभाग द्वारा गश्त कर तत्काल कार्रवाई की गई। मंदिर हसौद क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में जब्त वाहनों पर नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी एसडीएम एवं खनिज अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध खनन पर सतत नजर रखें तथा सूचना मिलते ही कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कार्यवाही में जिला खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, खनिज निरीक्षक प्रवीण नेताम एवं प्रिया सिन्हा उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





