छत्तीसगढ़

अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन सहित 4 वाहन जब्त

Shantanu Roy
17 May 2026 10:28 PM IST
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, पोकलेन मशीन सहित 4 वाहन जब्त
x
छग
Janjgir-Champa. जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने 16 मई को शिवरीनारायण और नवागढ़ क्षेत्रों में संयुक्त जांच अभियान चलाया, जिसमें अवैध गतिविधियों में शामिल एक पोकलेन मशीन सहित कुल चार वाहन जब्त किए गए। खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कन्सदा (शिवरीनारायण) क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध रेत उत्खनन में लगी एक पोकलेन मशीन को मौके से जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद मशीन को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लाइन खोखरा में खड़ा कराया गया है। इसी तरह नवागढ़ क्षेत्र के केवा इलाके में भी टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक हाईवा वाहन में अवैध रूप से गिट्टी परिवहन करते हुए पाया गया।

दो ट्रैक्टरों में रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। मौके पर ही तीनों वाहनों को जब्त कर नवागढ़ थाना और पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे अवैध रेत खनन पर रोक लगेगी और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।
Tagsजांजगीर-चांपाअवैध रेत उत्खननपोकलेन मशीनखनिज विभागशिवरीनारायणनवागढ़वाहन जब्तहाईवाट्रैक्टरप्रशासनिक कार्रवाईJanjgir-Champaillegal sand miningPoklen machineMineral DepartmentShivrinarayanNavagarhvehicle seizedHivatractoradministrative actionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story