छत्तीसगढ़

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 13 वाहन जब्त, 28 वाहनों पर 8 लाख का जुर्माना

Shantanu Roy
10 April 2026 8:44 PM IST
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 दिन में 13 वाहन जब्त, 28 वाहनों पर 8 लाख का जुर्माना
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर रायपुर के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उप संचालक (खनिज प्रशासन) राजेश मालवे के मार्गदर्शन में 9 और 10 अप्रैल 2026 की रात्रिकालीन जांच के दौरान अभनपुर क्षेत्र में कुल 13 वाहनों को जब्त किया गया है। इनमें 12 वाहन रेत से भरे हुए थे और 1 वाहन फर्सी पत्थर का परिवहन कर रहा था। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें मनीष साहू (पारागांव), सिंहा (फिंगेश्वर), नागेश्वर साहू, बसर खान (आहीवारा), बंटी साहू (टिकरापारा रायपुर), साहू (नवागांव नवापारा), भगवती ट्रेडर्स (मेघा धमतरी), रौनक जैन (लालपुर रायपुर), कंवलजीत सिंह (कवर्धा), तेजराम वर्मा (सिमगा), पंकज यदु (कोटा तिल्दा), हंसूराम साहू (सहसपुर लोहारा) और हरीश निर्मलकर (बिरकोनी महासमुंद) शामिल हैं।

खनिज विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध खनन गतिविधियों पर नियंत्रण और राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से की गई है। जांच के दौरान कई वाहन बिना वैध रॉयल्टी और अनुमति के खनिज परिवहन करते पाए गए। इसके अलावा विभाग ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, जिसमें लगभग 15 वाहनों पर कार्रवाई की गई थी। इनमें 9 वाहन रेत, 3 चूना पत्थर, 2 मिट्टी और 1 मुरूम से जुड़े हुए थे। इन मामलों में बिना रॉयल्टी पाए जाने पर वाहन मालिकों से समझौता राशि जमा कराई गई थी। पिछले एक सप्ताह के भीतर कुल 28 वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है और इनसे करीब 8 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला जा रहा है। विभाग का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही 3 अप्रैल 2026 को ग्राम डंगनिया और जौदी जौदा में अवैध रेत भंडारण की भी जांच की गई थी। यह जांच ग्राम प्रमुख, सरपंच, उपसरपंच और कोटवार की उपस्थिति में की गई। जांच के बाद तीन लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो उनके खिलाफ नियमानुसार आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के मामलों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। टीम द्वारा रात्रिकालीन और आकस्मिक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। इस कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक रघुनाथ भारद्वाज, खनिज सिपाही जितेंद्र केसरवानी, रिजवान, लिलेश्वर मानिकपुरी, रामकुमार वर्मा तथा पायलट छबिलाल साहू का विशेष योगदान रहा। विभाग ने कहा कि आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsअभनपुरअवैध खननरेत परिवहनखनिज विभाग कार्रवाईरायपुर कलेक्टर निर्देशवाहन जब्तीअर्थदंड वसूली13 वाहन जब्त28 वाहन कार्रवाईअवैध भंडारणछत्तीसगढ़ खनिज अभियानAbhanpurillegal miningsand transportationMineral Department actionRaipur Collector instructionsvehicle seizurefine recovery13 vehicles seized28 vehicles actionillegal storageChhattisgarh Mineral Campaignछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story