छत्तीसगढ़
अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 85 लीटर जब्त, तस्कर गिरफ्तार
Shantanu Roy
4 March 2026 12:35 AM IST

x
छग
Ratanpur. रतनपुर। होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रतनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से कुल 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जिले में नशे के कारोबार पर सख्ती बरतने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खैरखुंडी और ग्राम रिंगवार में अवैध रूप से महुआ शराब का संग्रहण और बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दोनों गांवों में अलग-अलग दबिश दी। पहली कार्रवाई ग्राम खैरखुंडी में की गई, जहां एक आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद ग्राम रिंगवार में छापेमारी कर दूसरे आरोपी को भी अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। दोनों स्थानों से कुल 85 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
होली को देखते हुए सख्ती
होली पर्व के दौरान अवैध शराब की बिक्री और नशे में हुड़दंग की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





