छत्तीसगढ़

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दुकान की आड़ में चल रही तस्करी का भंडाफोड़, 4 लाख के इंजेक्शन जब्त

Shantanu Roy
16 Jun 2026 11:22 PM IST
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दुकान की आड़ में चल रही तस्करी का भंडाफोड़, 4 लाख के इंजेक्शन जब्त
x
छग
Surguja. सरगुजा। सरगुजा जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान की आड़ में चल रहे नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में करीब 4 लाख रुपये मूल्य के नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं और दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई अंबिकापुर क्षेत्र में की गई, जहां शमशुद्दोहा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक दुकान में अवैध रूप से नशीले इंजेक्शन का भंडारण और बिक्री की जा रही थी। आबकारी विभाग की टीम ने दुकान पर छापा मारकर तलाशी ली, जिसमें काउंटर के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद हुए।

जांच में दुकान से 200 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 200 नग एविल इंजेक्शन जब्त किए गए, जिनकी कुल बाजार कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दुकान संचालक मोशीम अंसारी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। इससे पहले इसी मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी वाहिद अंसारी को भी आबकारी विभाग ने पकड़ा था, जिसके पास से लगभग 200 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह अंबिकापुर के इमलीपारा स्थित दुकान संचालक से नशीले इंजेक्शन खरीदकर आगे सप्लाई करता था।

आरोपी वाहिद अंसारी डिलीवरी बॉय के रूप में घूमकर नशीली दवाओं की सप्लाई करता था, जिससे यह पूरा नेटवर्क कम ध्यान में आता था। पूछताछ के आधार पर आबकारी टीम ने पूरे सप्लाई चैन की जांच शुरू कर दी है। Excise Flying Squad के सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले दो दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि क्षेत्र में नशीले इंजेक्शन की अवैध सप्लाई का संगठित नेटवर्क सक्रिय है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि नशीले इंजेक्शन की सप्लाई झारखंड से छत्तीसगढ़ में लाई जाती है और फिर अंबिकापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर युवाओं को बेची जाती है। विभाग अब सप्लाई के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटा हुआ है। आरोपी मोशीम अंसारी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) और 29 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध दवा बिक्री या तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tagsसरगुजाअंबिकापुरनशीली दवाएंइंजेक्शन तस्करीआबकारी विभागNDPS एक्टड्रग्स नेटवर्कछत्तीसगढ़ न्यूजSurgujaAmbikapurnarcotic drugsinjection smugglingExcise DepartmentNDPS Actdrug networkChhattisgarh newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story