छत्तीसगढ़
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 अधिकारियों का तबादला
Shantanu Roy
10 April 2026 2:17 PM IST

x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के तहत 15 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नए स्थानों पर पदस्थ किया गया है। जारी सूची के अनुसार विभिन्न थाना और इकाइयों में तैनात अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें थाना प्रभारी, एसीसीयू, साइबर यूनिट, अजाक, चकरभाठा, कोनी, तोरवा, बिल्हा सहित कई महत्वपूर्ण थाने और इकाइयां शामिल हैं।
आदेश के तहत निरीक्षक दामोदर मिश्रा को हिरी थाना प्रभारी, रविशंकर तिवारी को एयरपोर्ट चकरभाठा सुरक्षा, कृष्णचंद सिदार को मस्तूरी थाना प्रभारी, गोपाल कृष्ण सतपथी को एसीसीयू प्रभारी, रजनीश सिंह को तोरवा थाना प्रभारी और भावेश शेण्डे को चकरभाठा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह उमेश कुमार साहू को अजाक थाना, तोपसिंह नवरंग को बिल्हा थाना, राजश्री दामू कोशले को कोनी थाना, संजय सिंह को कोतवाली में कानून व्यवस्था, उत्तम साहू को सिविल लाइन में कानून व्यवस्था, अवनीश पासवान को एसडीओपी कोटा, अभय सिंह बैस को सरकण्डा में कानून व्यवस्था और ओंकारघर दीवान को पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप बिलासपुर में जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को चौकी प्रभारी मोपका के पद पर यथावत रखा गया है।
Tagsबिलासपुर पुलिस तबादलापुलिस अधिकारी ट्रांसफरएसएसपी आदेशथाना प्रभारी बदलावएसीसीयूसाइबर थानाचकरभाठाअजाक थानाप्रशासनिक फेरबदलछत्तीसगढ़ पुलिसBilaspur Police TransferPolice Officer TransferSSP OrderStation Incharge ChangeACCUCyber Police StationChakarbhattaAjak Police StationAdministrative ReshuffleChhattisgarh Policeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





