छत्तीसगढ़

ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, घर की बाड़ी में गांजा उगाने वाला गिरफ्तार

Shantanu Roy
19 Aug 2025 7:02 PM IST
ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई, घर की बाड़ी में गांजा उगाने वाला गिरफ्तार
x
छग
Jashpur. जशपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौकी पंडरापाठ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को उसके घर की बाड़ी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा उगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धनुषधारी यादव बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार,
पुलिस
को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर की बाड़ी में गांजा के पौधे उगा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान घर की बाड़ी से गांजा के पौधे मिले, जिनका कुल वजन 2 किलो 40 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से बरामद गांजा पौधों को जब्त कर लिया।


आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इस मामले की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी गांजा की खेती स्वयं करता था या फिर किसी बड़े
नेटवर्क
से जुड़ा हुआ है। जशपुर जिले में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन आघात के तहत किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों की खेती, तस्करी या खपत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है। गिरफ्तार आरोपी धनुषधारी यादव को कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी नशे से संबंधित कोई गतिविधि या खेती की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
Tagsजशपुरऑपरेशन आघातगांजा खेतीNDPS एक्टचौकी पंडरापाठधनुषधारी यादवपुलिस कार्रवाईगांजा बरामदनशा विरोधी अभियानआरोपी गिरफ्तारजेल भेजा गयाJashpurOperation ShockGanja CultivationNDPS ActOutpost PandarapathDhanushdhari YadavPolice ActionGanja recoveredAnti-drug campaignAccused arrestedsent to jailछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story