छत्तीसगढ़
डॉ. रमन सिंह ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से की सौजन्य भेंट मुलाकात
Shantanu Roy
19 Aug 2025 6:26 PM IST

x
छग
New Delhi/Raipur. नई दिल्ली/रायपुर। संसद भवन में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष रमन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन को और मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति तथा जनता से जुड़ाव बढ़ाने के विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
संसद भवन, दिल्ली में आज @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी के साथ आत्मीय मुलाकात हुई।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) August 19, 2025
इस भेंट के दौरान श्री नड्डा जी से छत्तीसगढ़ और संगठन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया। pic.twitter.com/3ksn8PINDB
रमन सिंह ने बताया कि नड्डा जी से हुई चर्चा बेहद उपयोगी रही और इससे संगठन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में भाजपा संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी राजनीतिक गतिविधियों और योजनाओं पर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा ने हाल ही में कई अहम रणनीतिक निर्णय लिए हैं, जिनके मद्देनज़र यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।
Next Story





