छत्तीसगढ़
कोल लेवी वसूली केस में बड़ी कार्रवाई, जयचंद कोशले पर 1 हज़ार पेज का चालान
Shantanu Roy
15 Dec 2025 7:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अवैध कोल लेवी वसूली प्रकरण में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयचंद कोशले के विरुद्ध लगभग 1,000 पेज का अभियोग पत्र दाखिल किया है। यह अभियोग पत्र अपराध क्रमांक 03/2024 के तहत आज दिनांक 15 दिसंबर 2025 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रायपुर में प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में आरोपी जयचंद कोशले केंद्रीय जेल रायपुर में निरुद्ध है।
ईओडब्ल्यू द्वारा दाखिल अभियोग पत्र में जयचंद कोशले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 420, 384, 467, 468, 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7, 7ए एवं 12 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, अभियुक्त जयचंद कोशले उर्फ जय, तत्कालीन मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ रहते हुए सौम्या चैरसिया का निज सहायक था और उसके अधीनस्थ के रूप में कार्य कर रहा था। वह अवैध कोल लेवी वसूली से प्राप्त भारी नगद राशि का वास्तविक रिसीवर और मध्यस्थ था। जप्त की गई डायरी में “जय” नाम से अंकित सभी प्रविष्टियां जयचंद कोशले और सौम्या चैरसिया से संबंधित पाई गई हैं, जो अवैध लेन-देन की पुष्टि करती हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, जयचंद कोशले अपराध की पूरी श्रृंखला में एक अहम कड़ी रहा। वह न केवल अवैध रूप से वसूली गई रकम को भौतिक रूप से प्राप्त करता था, बल्कि उसे सौम्या चैरसिया तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाता था। इस प्रकार अवैध धन की रिसीविंग, कस्टडी और ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया में उसकी सक्रिय भूमिका रही। जांच में सामने आया है कि जयचंद कोशले, सौम्या चैरसिया के निर्देश पर सूर्यकांत तिवारी के निवास सहित अन्य स्थानों से रकम प्राप्त करता था और फिर यह राशि मनीष उपाध्याय या सौम्या चैरसिया द्वारा बताए गए व्यक्तियों को सौंपता था। ईओडब्ल्यू के अनुसार, अभियुक्त ने अवैध कोल लेवी वसूली से लगभग 7 से 8 करोड़ रुपये सौम्या चैरसिया के लिए प्राप्त किए।
जांच के दौरान सूर्यकांत तिवारी और अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से जप्त डिजिटल साक्ष्यों में लेवी से प्राप्त रकम का पूरा लेखा-जोखा मिला है। इसके साथ ही रियल टाइम एंट्री के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में “जय” नाम से संबंधित कई प्रविष्टियां भी पाई गई हैं, जो अभियुक्त की संलिप्तता को मजबूत रूप से प्रमाणित करती हैं। इसके अतिरिक्त, अनिल टुटेजा और सौम्या चैरसिया के बीच हुई चैट्स भी सामने आई हैं, जिनसे यह स्पष्ट होता है कि जयचंद कोशले, सौम्या चैरसिया के निर्देश पर गोपनीय कार्यों और महत्वपूर्ण फाइलों व दस्तावेजों को अनिल टुटेजा तक पहुंचाने का काम भी करता था। साथ ही विभिन्न व्यक्तियों तक अवैध रकम पहुंचाने से संबंधित तथ्य भी डिजिटल साक्ष्यों में दर्ज पाए गए हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, जयचंद कोशले ने न केवल मध्यस्थ की भूमिका निभाई बल्कि स्वयं के लिए भी अवैध रकम का हिस्सा प्राप्त कर संपत्ति अर्जित की। इस अवैध धन का निवेश उसने अपने और अपने परिवारजनों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में किया है, जिसकी जांच फिलहाल जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले जुलाई 2024 में 15 आरोपियों, अक्टूबर 2024 में 2 आरोपियों और अक्टूबर 2025 में 2 अन्य आरोपियों के विरुद्ध चालान पेश किया जा चुका है। अब तक इस प्रकरण में कुल 20 आरोपियों के खिलाफ अभियोग पत्र दाखिल किए जा चुके हैं, जबकि संभावित अन्य आरोपियों के विरुद्ध विवेचना अभी जारी है।
Tagsकोल लेवी वसूली केसजयचंद कोशलेईओडब्ल्यूछत्तीसगढ़विशेष न्यायालय रायपुरसौम्या चैरसियासूर्यकांत तिवारीअवैध वसूलीभ्रष्टाचार निवारण अधिनियमडिजिटल साक्ष्यव्हाट्सएप चैटचालान दाखिलCoal levy recovery caseJaichand KoshleEOWChhattisgarhSpecial Court RaipurSoumya ChaharsiyaSuryakant Tiwariillegal recoveryPrevention of Corruption Actdigital evidenceWhatsApp chatchallan filedछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





