छत्तीसगढ़

धमतरी में बड़ी कार्रवाई: पान सीड्स कंपनी पर गड़बड़ी, 75 हजार बोरी धान बीज पर रोक

Shantanu Roy
5 July 2026 12:14 AM IST
धमतरी में बड़ी कार्रवाई: पान सीड्स कंपनी पर गड़बड़ी, 75 हजार बोरी धान बीज पर रोक
x
छग

Dhamtari. धमतरी। किसानों के हित में राज्य स्तरीय निरीक्षण ल ने धमतरी जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरूद क्षेत्र स्थित पान सीड्स प्राइवेट लिमिटेड के बीज भंडारण एवं प्रोसेसिंग केंद्र में गंभीर अनियमितताएं पकड़ी हैं। जांच के बाद लगभग 75 हजार बोरी धान बीज के विक्रय, आपूर्ति और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।

औचक निरीक्षण में खुली गड़बड़ियां
जानकारी के अनुसार, खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने ग्राम बंजारी स्थित कंपनी के बीज प्रोसेसिंग और भंडारण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और प्रक्रियाओं में गंभीर खामियां सामने आईं।
जांच में पाया गया कि कंपनी द्वारा बीजों की ग्रेडिंग, प्रोसेसिंग और पैकेजिंग से जुड़ी जानकारी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई थी। इसके अलावा लाइसेंस में स्वीकृत किस्मों के अतिरिक्त अन्य किस्मों के बीजों का भंडारण और पैकेजिंग किए जाने की भी पुष्टि हुई।
75 हजार बोरी बीज पर रोक
अनियमितताओं के सामने आने के बाद निरीक्षण दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर में रखे कच्चे और ग्रेडेड धान बीज सहित पैकेजिंग सामग्री के विक्रय, आपूर्ति और उपयोग पर रोक लगा दी। यह रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
सैंपल भेजे गए लैब में
जांच के दौरान पैक किए गए धान बीजों के नमूने भी एकत्र किए गए हैं, जिन्हें आगे की परीक्षण प्रक्रिया के लिए राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद बीज की गुणवत्ता और मानक पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
तीन दिन में मांगा जवाब
कृषि विभाग ने संबंधित कंपनी को तीन दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
किसानों के हित में सख्ती
कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों पर आगे भी नियमित निरीक्षण और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
Next Story