छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
26 Jan 2026 7:15 PM IST
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। आबकारी विभाग रायपुर ने अवैध मदिरा के परिवहन और धारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कुल 77.4 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद की गई, वहीं एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता, कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2026 को की गई।
पहले प्रकरण में आबकारी विभाग को अवैध रूप से मदिरा परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने गैतरा मार्ग ग्राम चिचोली, थाना खरोरा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी रवि कुमार यादव पिता दिनेश यादव को संतरे रंग की बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहन टीवीएस जूपिटर से अवैध मदिरा परिवहन करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 180 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद की गई। मौके पर ही अवैध मदिरा और दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया।
दूसरे प्रकरण में आबकारी विभाग को अवैध मदिरा धारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 10 ग्राम भूमिया, थाना तिल्दा क्षेत्र में निवासी अनिल पारधी पिता मोहन पारधी के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान मकान से अवैध रूप से धारित 250 नग पाव देशी मदिरा मसाला (शोले) बरामद की गई। बरामद मदिरा को जब्त कर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग ने आरोपियों पर धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध मदिरा के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिले में लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त दोनों प्रकरण सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मित्तल एवं आबकारी उप निरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा एवं आबकारी आरक्षक वेद कत्लम का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध रूप से मदिरा के परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध मदिरा से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत आबकारी विभाग या पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Tagsरायपुरआबकारी विभागअवैध मदिरा77.4 बल्क लीटर शराबदो आरोपी गिरफ्तारटीवीएस जूपिटर जब्तखरोरातिल्दाRaipurExcise Departmentillegal liquor77.4 bulk litres of liquortwo accused arrestedTVS Jupiter seizedKharoraTildaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story