छत्तीसगढ़

निगम की बड़ी कार्रवाई, सरोना में 1 एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Shantanu Roy
22 May 2026 12:00 AM IST
निगम की बड़ी कार्रवाई, सरोना में 1 एकड़ अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर नगर निगम जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 70 संत रविदास वार्ड सरोना नाला के समीप लगभग 1 एकड़ भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में नगर निवेश विभाग की टीम, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक
अभियंता
अमन चंद्राकर और उप अभियंता लोचन चौहान की मौजूदगी में मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी और अवैध रूप से मुरूम रोड का निर्माण किया गया था। निगम टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध मुरूम रोड को काट दिया।


मौके पर चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में आगे किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रकरण में पंजीयक को पत्र प्रेषित कर रजिस्ट्री रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि भूमि की अवैध खरीद-फरोख्त को रोका जा सके। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में अवैध प्लॉटिंग और बिना अनुमति निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Tagsरायपुरनगर निगमअवैध प्लॉटिंगसरोना नालाजोन 8मुरूम रोडरजिस्ट्री रोकआयुक्त संबित मिश्रानगर निवेश विभागअवैध निर्माणRaipurMunicipal Corporationillegal plottingSarona drainZone 8Murum Roadregistry stopCommissioner Sambit MishraUrban Investment Departmentillegal constructionछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story