छत्तीसगढ़
शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर और लेखापाल निलंबित
Shantanu Roy
1 Jun 2026 10:07 PM IST

x
छग
Sarguja. सरगुजा। शिक्षा विभाग ने वित्तीय अनियमितताओं और शासकीय कार्यों में लापरवाही के मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने एक प्रधान पाठक और एक लेखापाल को निलंबित कर दिया है। वहीं जनगणना कार्य में लापरवाही पाए जाने पर चार शिक्षकों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, उदयपुर विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पंडरीडांड की प्रधान पाठक अंजेला किण्डो के खिलाफ शासकीय राशि के दुरुपयोग की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के बाद विभागीय जांच कराई गई, जिसमें कई वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई।
जांच रिपोर्ट में बालवाड़ी संचालन के लिए प्राप्त राशि के आहरण में गड़बड़ी, फर्जी हस्ताक्षरों के उपयोग, शासकीय धनराशि के अनधिकृत हस्तांतरण तथा भंडार क्रय नियमों के उल्लंघन जैसे मामले सामने आए। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने अंजेला किण्डो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसी तरह सीतापुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय में पदस्थ लेखापाल दूधनाथ सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के स्वत्वों के भुगतान में लापरवाही बरतने और पात्रता से अधिक अवकाश नगदीकरण राशि का भुगतान करने के आरोप लगे थे। विभागीय जांच में वित्तीय मामलों के निराकरण में गंभीर त्रुटियां पाए जाने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।
इसके अलावा अतिरिक्त कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले चार शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। विभाग ने इन शिक्षकों की एक-एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश जारी किए हैं। जिन शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है, उनमें सुखदेव राम, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला आमापारा, लुण्ड्रा; उमेश कुमार तिवारी, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला ससौलीपारा; उमेश सिंह नेताम, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला आमगांव, मैनपाट तथा रवि कुमार, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला समनिया शामिल हैं।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जनगणना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों में लापरवाही को गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है। इसी आधार पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने कहा कि शासन की योजनाओं, महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और शासकीय दायित्वों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या वित्तीय अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग लगातार स्कूलों और कार्यालयों के कार्यों की निगरानी कर रहा है।
Tagsसरगुजाशिक्षा विभागनिलंबन कार्रवाईअंजेला किण्डोदूधनाथ सिंहवित्तीय अनियमितताफर्जी बिलजनगणना कार्यवेतनवृद्धि रोकी गईजिला शिक्षा अधिकारीडॉ. दिनेश कुमार झाSurgujaEducation Departmentsuspension actionAngela KindoDudhnath Singhfinancial irregularitiesfake billscensus worksalary hike stoppedDistrict Education OfficerDr. Dinesh Kumar Jhaछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





