छत्तीसगढ़
गोकुलपुर में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई, सड़क निर्माण ध्वस्त कर सामग्री जब्त
Shantanu Roy
18 March 2026 10:53 PM IST

x
छग
Dhamtari. धमतरी। नगर निगम एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए गोकुलपुर वार्ड (लाइवलीहुड कॉलेज के पीछे) क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही की गई। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देशानुसार आदेश के परिपालन में की गई। जांच के दौरान पाया गया कि राजेन्द्र यदु, युगलकिशोर यदु एवं पवन कुमार यदु (पिता – रामकुमार यदु) द्वारा अपनी स्वामित्व की भूमि खसरा क्रमांक 37/2 में शामिल 38/2, 3715, 78/11 रकबा 1.011 हेक्टेयर तथा खसरा क्रमांक 3715 में शामिल 30/5 रकबा 0.2740 हेक्टेयर भूमि पर बिना अनुमति अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके अतिरिक्त विनोद (पिता – आसनदास) एवं प्रियंका (पति – विनोद आडवानी) की स्वामित्व वाली भूमि खसरा क्रमांक 78/20, 78/29 रकबा 0.2022 हेक्टेयर में भी अवैध रूप से प्लॉट विकसित करने के उद्देश्य से मुरुम डालकर सड़क निर्माण किया गया था।
संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित मार्ग को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया गया तथा उपयोग में लाई गई मुरुम एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया। संबंधित व्यक्तियों को बिना सक्षम अनुमति के प्लॉटिंग न करने की कड़ी हिदायत दी गई तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा मौके पर पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि बिना सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग/भू-विकास कार्य न करें तथा भूमि क्रय-विक्रय से पूर्व संबंधित अभिलेखों एवं अनुमतियों की भली-भांति जांच कर लें, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।जिला प्रशासन द्वारा अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





