छत्तीसगढ़

सिमगा के पास बड़ा हादसा, बस को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 की मौत

Nilmani Pal
6 March 2026 1:13 PM IST
सिमगा के पास बड़ा हादसा, बस को ट्रक ने मारी ठोकर, 4 की मौत
x
छग

सिमगा। रायपुर-बिलासपुर दरचुरा के पास बड़ा हादसा हुआ हैएनएच 130 में बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त ठोकर मारी हैइस हादसे में 4 लोगो की मौत होने की खबर है25 से अधिक लोग घायल बताया जा रहा है।घटना स्थल पर रेस्क्यू जारी हैसिमगा थाना पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है

जशपुर में 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, बस पलटने की खबर

जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई। वहीं मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर से सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए हैं।

Next Story
null