छत्तीसगढ़

सुकमा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 24 ग्रामीण घायल

Nil dhankar
14 Aug 2024 4:29 PM IST
सुकमा में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 24 ग्रामीण घायल
x

सुकमा sukma news । सुकमा जिले में ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया है। इस घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब 20 से ज्यादा ग्रामीण घायल हो गए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का सुकमा जिले के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है। sukma road accident

जानकारी के मुताबिक, ये सभी ग्रामीण मेहता गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार को गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर में सभी सवार होकर राशन लेने पास के ही एक गांव जा रहे थे। इसी बीच मुरलीगुड़ा CRPF कैंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार 20 से ज्यादा ग्रामीण घायल हैं। हादसे के बाद फौरन CRPF के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को कोंटा के अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि इनमें से 2 की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

Next Story