छत्तीसगढ़
शंकर नगर में बड़ा हादसा, ITMS कैमरा पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Nilmani Pal
25 Aug 2025 7:11 AM IST

x
रायपुर
रायपुर। रफ्तार का कहर थामने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात एक तेज रफ्तार हुंडई वरना कार अनुपम ओवर ब्रिज से उतर रही थी तभी शंकर नगर दूरदर्शन के सामने अनियंत्रित होकर हुंडई वरना कार ITMS कैमरा पोल से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त वरना कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि, यदि बाइक सवार कुछ युवक अपने आप को नहीं बचाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। काली वरना कार ITMS कैमरे के पोल से टकराई और तेज आवाज सुनकर वहां घरों में रहने वाले लोग सड़क पर आ गए।
इतना ही नहीं कार के पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने बताया कि, कार टकराते ही अंदर के सेफ्टी बैलून खुल गए और कार चलाने वाला एक व्यक्ति ओवर ब्रिज के नीचे की तरफ दौड़ता हुआ फरार हो गया। खबर मिलने के बाद मौके पर खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
Next Story





