छत्तीसगढ़

केशकाल में बड़ा हादसा, चपेट में आने वाले के साथ साथ ठोकर मारने वाले की भी मौत

Nil dhankar
19 July 2025 10:50 AM IST
केशकाल में बड़ा हादसा, चपेट में आने वाले के साथ साथ ठोकर मारने वाले की भी मौत
x
छग

कोंडागांव। केशकाल में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। इतना ही नहीं इस भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा केशकाल के फरसगांव थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक कार की छत पर करीब 8 किलोमीटर तक लटका रहा। इस के बाद कार चालक बोरगांव के पास घायल युवक को छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। कार के पुल से टकराने के बाद कार चालक की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस की टीम ने दोनों मरती युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
null