छत्तीसगढ़

बालोद में बड़ा हादसा, बिजली पोल से टकराई कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत

Nil dhankar
23 July 2026 1:16 PM IST
बालोद में बड़ा हादसा, बिजली पोल से टकराई कार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत
x

बालोद। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में 21 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई। शारदा बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। हादसे से परिवार में मातम का माहौल है।

घटना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

Next Story