छत्तीसगढ़

ट्रक का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, दंपति घायल

Nilmani Pal
28 Sep 2024 4:17 AM GMT
ट्रक का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा, दंपति घायल
x
छग

दुर्ग durg। जिले में जेके लक्ष्मी सीमेंट फैक्ट्री जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक चालक ने पहले तो बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया। इसके बाद पेड़ को तोड़ते हुए सड़क किनारे घुस गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला के नंदिनी थाना क्षेत्र का है। accident

नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 3.15 बजे की है। कंदई निवासी योगेश कुर्रे (34) अपनी पत्नी दौवना बाई कुर्रे (26) को बाइक पर बैठाकर जा रहा था। इस दौरान ब्रेक फेल होने से ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठा। बाइक सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। cg

बताया जा रहा है कि हादसे में दोनों सड़क से दूर जा गिए। इसमें पति और पत्नी का गंभीर चोटें आई। पत्नी का पैर टूट गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 को फोन किया। पुलिस की गाड़ी आई और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Next Story