छत्तीसगढ़

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट ऊंचाई से गिरकर फायरमैन गंभीर

Shantanu Roy
10 April 2026 2:31 PM IST
स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 12 फीट ऊंचाई से गिरकर फायरमैन गंभीर
x
छग
Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित रूपाणाधाम स्टील प्लांट में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार रात नियमित काम चल रहा था। इसी दौरान बायरल क्षेत्र में कार्यरत बायरल फायर मैन दीपक चौहान (22), निवासी राबो, ड्यूटी पर तैनात था। काम के दौरान वह अचानक लगभग 10 से 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

घटना होते ही मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने तुरंत कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद घायल दीपक चौहान को गंभीर हालत में फोर्टिस जिंदल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य और सुरक्षा विभाग की टीम ने भी प्लांट का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच की कार्रवाई शुरू की।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली गई, लेकिन घायल श्रमिक के होश में न होने के कारण उसका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति सामान्य होने के बाद उसका बयान लिया जाएगा। औद्योगिक सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि टीम ने स्थल निरीक्षण किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उपचार जारी है।
Tagsरायगढ़रूपाणाधाम स्टील प्लांटहादसाफायरमैन घायलदीपक चौहानपूंजीपथरा थानाऔद्योगिक सुरक्षा विभाग12 फीट गिरनास्टील फैक्ट्री दुर्घटनाजिंदल अस्पतालRaigarhRupandham Steel Plantaccidentfireman injuredDeepak ChauhanPunjipathra police stationIndustrial Safety Department12 feet fallsteel factory accidentJindal Hospitalछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story