छत्तीसगढ़
सोनपैरी की महेश्वरी साहू ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी, बिहान से मिला 1.20 लाख का सहारा
Shantanu Roy
23 May 2026 7:46 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। बिहान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रभावी साबित हो रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम सोनपैरी निवासी महेश्वरी साहू ने बिहान योजना से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया है। महेश्वरी साहू ने बताया कि पहले वे एक गृहिणी थीं और घर के कामकाज में ही अपना समय व्यतीत करती थीं। इसी दौरान बिहान योजना की सीआरपी दीदियों ने उनके घर पहुंचकर समूह से जुड़ने और उससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले वे समूह से जुड़ी हुई थीं।
लेकिन बिहान योजना के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। इसके बाद वे समूह से जुडी़ जिसमें 11 सदस्य थे और अब वे अपने गांव की सक्रीस महिला बन गईं हैं। एफएल-सीआरपी दीदी के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि CIF के जरिए आजीविका शुरू की जा सकती है। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें फैंसी स्टोर्स व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई। इस राशि से उन्होंने अपने गांव में फैंसी स्टोर्स शुरू किया। आज उनके व्यवसाय से सालाना लगभग 1 लाख रुपये की आय हो रही है। साहू ने बताया कि इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है तथा वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने बिहान योजना का हृदय से अभार व्यक्त किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





