छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में महाराष्ट्र-एमपी ब्रांड की शराब जब्त

Nilmani Pal
2 May 2026 5:40 PM IST
राजनांदगांव में महाराष्ट्र-एमपी ब्रांड की शराब जब्त
x

राजनांदगांव। जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। राजनांदगांव ग्रामीण वृत्त के ग्राम आरी (थाना डोंगरगांव) में दबिश देकर भारी मात्रा में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश निर्मित अवैध शराब जब्त की गई।

इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के दिशा-निर्देशों पर की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि ग्राम आरी में बड़ी मात्रा में शराब का अवैध भंडारण किया गया है।

माल की अफरा-तफरी होने की आशंका और समय की कमी को देखते हुए, टीम ने बिना सर्च वारंट प्राप्त किए तत्काल प्रदीप राजपूत के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी प्रदीप राजपूत (39), पिता धनुष सिंह राजपूत के कब्जे से अवैध मदिरा बरामद की गई। इसमें महाराष्ट्र निर्मित 90 मिलीलीटर की 76 बोतल संतरा देशी शराब और मध्य प्रदेश निर्मित 180 मिलीलीटर की 27 बोतल व्हिस्की विदेशी शराब शामिल है। जब्त की गई कुल मदिरा की मात्रा 11.700 बल्क लीटर है।

Next Story