छत्तीसगढ़

जंगल में कल मिली लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Nil dhankar
2 May 2026 5:14 PM IST
जंगल में कल मिली लाश की गुत्थी सुलझी, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में
x
छग

धमतरी। केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में कल शराब सेवन के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रकरण में केरेगांव पुलिस द्वारा तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण, साक्ष्य संकलन एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं बयान के आधार पर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की गई।

जांच में सामने आया कि पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव एवं शिशुपाल मरकाम आपस में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मामूली विवाद गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से शिशुपाल मरकाम (उम्र 38 वर्ष) के चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा नरेश यादव के सिर एवं कान पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

केरेगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 11/2026 धारा 103(1), 109(1), 296 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। तत्पश्चात टीम गठित कर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव (उम्र 20 वर्ष, निवासी ब्राह्मणबाहरा) को शीघ्र गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी नाम

पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 20 साल साकिन ब्राम्हणबाहरा थाना केरेगांव, जिला धमतरी

Next Story