छत्तीसगढ़
गांजा तस्करी करते मध्यप्रदेश का तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो 963 ग्राम गांजा बरामद
Shantanu Roy
11 July 2025 8:15 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित साहू भवन गेट के सामने से मध्यप्रदेश निवासी अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर दीपक पटेल को 10 किलो 963 ग्राम गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1,10,000 रुपये आंकी गई है।
एंटी क्राइम यूनिट और रामनगर चौकी की संयुक्त कार्रवाई
दिनांक 10 जुलाई 2025 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और रामनगर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में गांजे के साथ कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामनगर स्थित साहू भवन गेट के सामने दबिश दी और मुखबिर के बताए हुलिए वाले व्यक्ति को मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक पटेल, पिता अरुण पटेल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खजुवाकला, जिला रीवा (म.प्र.) बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 10 किलो 963 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 328/25, धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह जानने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया और किन लोगों को इसकी आपूर्ति की जानी थी।
नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी
आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों और एंटी क्राइम यूनिट को लगातार सूचना संकलन और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय, उनि मुकेश सोरी, प्र.आर. अनुप मिश्रा, आर. संतोष सिन्हा, राहुल गौतम, आशीष राजपूत और रामनगर चौकी प्रभारी सउनि रमेश शर्मा की प्रमुख भूमिका रही।
Tagsरायपुर गांजा तस्करदीपक पटेल गिरफ्तारमध्यप्रदेश तस्करगुढ़ियारी पुलिस कार्रवाईNDPS Act CaseRaipur Ganja SeizureAnti Crime Unit RaipurMP to CG Drug SmugglingInter State Smuggler ArrestedRamnagar Ganja Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





