छत्तीसगढ़

बिलासपुर शहर में लग्जरी और स्लीपर बस अब आउटर रूट से गुजरेंगे

Nilmani Pal
21 May 2025 3:24 PM IST
बिलासपुर शहर में लग्जरी और स्लीपर बस अब आउटर रूट से गुजरेंगे
x

बिलासपुर। बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक, लग्जरी और स्लीपर बसों का संचालन अब आउटर रूट से होगा। वहीं, छोटी और सामान्य यात्री बसें पहले की तरह शहर से गुजर सकेंगी।

एडिशनल एसपी (ट्रैफिक) रामगोपाल करियारे ने बताया कि यह निर्णय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर लिया गया है। इससे पहले यातायात पुलिस, जिला प्रशासन, नगर निगम और परिवहन विभाग ने बस संचालकों के साथ कई बैठकें की थीं।

नई व्यवस्था के तहत सभी बड़ी यात्री बसें अंतरराज्यीय हाईटेक बस स्टैंड तिफरा से आउटर एरिया होकर संचालित होंगी। यह निर्णय शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका और जाम की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। इसके बाद निर्णय लिया गया कि रतनपुर मार्ग की बसें हाईटेक बस स्टैंड से गब्बर पेट्रोल पंप, छतौना मोड़, पेंड्रीडीह से नेशनल हाईवे, सकरी और सेंदरी बाईपास होते हुए चलेंगी। मस्तूरी मार्ग की बसें हाईटेक बस स्टैंड से गुंबर पेट्रोल पंप, सिरगिट्टी और महमंद होते हुए आवागमन करेंगी।


Next Story
null