छत्तीसगढ़

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने की होम डिलीवरी और प्रशासकीय शुल्क बढ़ाने की मांग

Nilmani Pal
25 Oct 2025 8:12 AM IST
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने की होम डिलीवरी और प्रशासकीय शुल्क बढ़ाने की मांग
x

रायपुर। एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने होम डिलीवरी और प्रशासकीय शुल्क बढ़ाने की मांग की है, डिस्ट्रीब्यूटर्स का कहना है कि भारत सरकार की सार्वजनिक तेल कंपनी, IOCL, HPCL, BPCLके एलपीजी वितरक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 24 अक्टूबर 2025 से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन प्रारंभ करेंगे। LPG distributors Association (I) व्दारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि, भारत सरकार की तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के एलपीजी वितरक अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर 24 अक्टूबर 2025 से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। आंदोलन कार्यक्रम निम्नानुसार है।

24 अक्टूबर 2025 : आंदोलन के प्रथम चरण में सभी वितरक व उनके कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे तथा जिला कलेक्टर के माध्यम से सचिव पेट्रोलियम मंत्रालय को ज्ञापन सौंपेंगे। आंदोलन का द्वितीय चरण :29 अक्टूबर 2025 शाम 7:00 बजे सभी वितरक अपने जिला मुख्यालय पर मसाल / मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

आंदोलन के तृतीय चरण 6 नवंबर 2025 गुरुवार नो मनी नो इंडेंट: न पैसा जमा करेंगे न इंडेंट करेंगे। अंतिम चरण : यदि एलपीजी वितरक के सेवा शुल्क एवं होम डिलीवरी प्रभार में वृद्धि नहीं की गई तो एलपीजी वितरक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा करेंगे।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के स्थानीय पदाधिकारियों ने जानकारी दी है कि भारत गणतंत्र के सभी वितरक अपनी मांगों को लेकर क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए विवश हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा महंगाई के अनुपात में उनके द्वारा की जा रही होम डिलीवरी एवं प्रशासकीय शुल्क में लंबे समय से वृद्धि नहीं की गई है, जिससे वितरक अपनी बेहतर सेवा देने में कठिनाइयों का सामना कर रहा है। एसोसिएशन ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उनकी मांगों को तुरंत स्वीकार करने का कष्ट करें अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं होगा।



Next Story
null