छत्तीसगढ़

अचानक प्रेमी ने किया विश्वासघात, अश्लील वीडियो पोस्ट किया, गिरफ्तार

Nil dhankar
19 July 2026 1:31 PM IST
अचानक प्रेमी ने किया विश्वासघात, अश्लील वीडियो पोस्ट किया, गिरफ्तार
x
छग

सूरजपुर। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पहले सोशल मीडिया के जरिए युवती को अपने जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को महाराष्ट्र से धर दबोचा है।

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कुछ समय पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी पहचान आरोपी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह पहचान गहरी दोस्ती में बदल गई। युवक ने अपनी मीठी बातों से युवती का भरोसा जीत लिया और जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार का नाटक रचने के बाद आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देना शुरू कर दिया। शादी का वादा कर उसने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी ने धोखे से युवती के अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए।

आरोपी की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी। उसने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब इस बात की भनक पीड़िता और उसके परिवार को लगी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवती ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल एसपी योगेश कुमार देवांगन का इस मामले में कहना है कि युवती कि शिकायत पर अपराध दर्ज कर आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Next Story