
x
छग
Jashpur. जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक विशेष समाज की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में युवती ने समाज के प्रमुखों के साथ पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह को अपनी आपबीती सुनाई। शिकायत में बताया गया कि आरोपी नीरज गुप्ता (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम बगीचा, वर्ष 2018 से उसे प्रेम और विवाह का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। लेकिन अब वह युवती की जाति और समाज को आधार बनाकर शादी से इंकार कर रहा है और 17 मई को किसी अन्य युवती से विवाह करने जा रहा है।
मामले की गंभीरता और सामाजिक संवेदनशीलता को देखते हुए SSP शशि मोहन सिंह ने तत्काल थाना बगीचा को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 366 और 376(2)(n) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।विवेचना के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी नीरज गुप्ता को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक बैजन्ती किंडो, उमेश प्रभाकर और आरक्षक मुकेश पांडे की अहम भूमिका रही। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की है, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





