छत्तीसगढ़
MP बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Nil dhankar
11 Feb 2026 12:41 PM IST

x
दिल्ली/रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025' एक युगांतकारी कदम है।
यह अत्यंत गर्व का विषय है कि मुझे इस महत्वपूर्ण विधेयक पर गठित संसद की संयुक्त समिति (Joint Committee of Parliament) के सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हेतु माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। विकसित भारत के संकल्प में शिक्षा को मजबूत आधार देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Next Story





