छत्तीसगढ़
लोकसभा निर्वाचन 2024: कलेक्टर ने निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा का किया विमोचन
Gulabi Jagat
3 April 2024 5:34 PM IST

x
जांजगीर: चांपा 3 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा का विमोचन किया। ई-पेपर ‘‘निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा‘‘ में निर्वाचन से संबंधित अपडेट जानकारी एवं जिले में प्रतिदिन होने वाली स्वीप की गतिविधियों, इलेक्शन फैक्ट, निर्वाचन का एबीसी, क्विज, आगामी स्वीप कार्यक्रम की जानकारी का समावेश किया गया है। इसके साथ ही जिले में निर्वाचन प्रशिक्षण को भी शामिल किया गया है। निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा में ‘‘वोटर सेल्फी ऑफ द डे‘‘ फोटोग्राफ्स भी प्रकाशित की गई है। जिले के मतदाताओं को निर्वाचन से संबंधित सभी जानकारियां प्रतिदिन इसके माध्यम दी जाएगी। निर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपा के विमोचन अवसर पर अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, देवेन्द्र यादव, अमित कश्यप सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsलोकसभा निर्वाचन 2024कलेक्टरनिर्वाचन टाइम्स जांजगीर-चांपाLok Sabha Election 2024CollectorElection Times Janjgir-Champaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





