साहित्यकार कथाकार को कार्यक्रम से निकाला, GGU कुलपति ने किया दुर्व्यवहार

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बड़ा मामला सामने आया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम में कुलपति और साहित्यकार के बीच जमकर विवाद और हंगामा हुआ। कुलपति ने अपना खोते हुए साहित्यकार कथाकार को भरे कार्यक्रम से बाहर निकालने को कह दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और हिंदी विभाग, गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को समकालीन हिन्दी कहानी बदलते जीवन संदर्भ पर राष्ट्रीय परिसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में भाषण देने के लिए ggu ke kulpati kaun hai कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल Alok Kumar Chakrawal मंच पर पहुँचे। बोलते-बोलते कुलपति विषयांतर हो गए और उन्होंने वहां मौजूद महाराष्ट्र, नागपुर से आए साहित्यकार, कथाकार मनोज रूपड़ा से पूछ लिया कि, “आप बोर तो नहीं हो रहे?” साहित्यकार रूपड़ा ने उनसे कहा, “आप इधर-उधर की जगह विषय पर बात कीजिए।”
इतना सुनते ही कुलपति आलोक चक्रवाल भड़क गए और उन्होंने आपा खोते हुए साहित्यकार से कहा, “कुलपति से कैसे बात करनी चाहिए, आपको नहीं पता, आप निकल जाइए, आपका यहाँ स्वागत नहीं है।” कुलपति ने उन्हें कार्यक्रम से बाहर जाने को कह दिया।इससे वहां माहौल गरमा गया। कुलपति के इस रवैये से कार्यक्रम में मौजूद कुछ और साहित्यकार भी नाराज होकर बाहर चले गए।





