
रायपुर। अवैध रूप से शराब की बिक्री करते आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू गिरफ्तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत सड्डू छेव तालाब के पास दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को शराब के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रवि सोनी उर्फ मोनू निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी रवि सोनी उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 200 पौवा देशी शराब, बिक्री रकम तथा घटना में प्रयुक्त सुजूकी एक्सेस वाहन क्रमांक सी जी/04/पी ए/6725 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 445/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
रवि सोनी उर्फ मोनू पिता गोकूल सोनी उम्र 30 साल निवासी ब्लॉक नं. 34 खालबाड़ा सड्डू थाना विधानसभा रायपुर।





