छत्तीसगढ़

कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश

Nil dhankar
15 July 2026 8:24 AM IST
कचरा संग्रहण केन्द्र में दारू पार्टी, CMO ने जांच के दिए निर्देश
x
छग

डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। वार्ड क्रमांक-1 स्थित कन्या शाला स्कूल के पास बने मणि कंचन केन्द्र (कचरा संग्रहण केन्द्र) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग सरकारी परिसर के भीतर खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

वायरल वीडियो में मणि कंचन केन्द्र के भीतर कुछ लोग शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं, बल्कि लंबे समय से असामाजिक तत्व इस सरकारी परिसर को अपना अड्डा बनाए हुए हैं। चूंकि यह केन्द्र कन्या शाला स्कूल के पास स्थित है, इसलिए आसपास के रहवासी और अभिभावक भी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) राजेश कुमार तिवारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी मिल चुकी है। संबंधित प्रभारी को नोटिस जारी कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Story