छत्तीसगढ़

आरंग के देहात इलाके में शराब कोचिया गिरफ्तार

Nil dhankar
27 July 2025 4:21 PM IST
आरंग के देहात इलाके में शराब कोचिया गिरफ्तार
x

रायपुर। आरंग के देहात इलाके में शराब कोचिया गिरफ्तार हो गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम अकोली ओव्हरब्रीज के नीचे 01 व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से शराब रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दुर्गेश यादव निवासी रायपुर का होना बताया। शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर विनोद निहाल द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 60 पौवा देशी शराब तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 421/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

दुर्गेश यादव पिता संतोष यादव उम्र 36 साल निवासी आकोली रोड थाना आरंग जिला रायपुर।

Next Story
null