छत्तीसगढ़

लायन तिलोकचंद बरड़िया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

Nilmani Pal
22 July 2025 9:32 AM IST
लायन तिलोकचंद बरड़िया को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित
x

रायपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में दशकों से समर्पित योगदान के लिए PMJF लायन तिलोकचंद बरड़िया को “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें लायंस क्लब इंटरनेशनल की सेवा भावना को निष्ठा, समर्पण और प्रभावशाली नेतृत्व के साथ आगे बढ़ाने हेतु प्रदान किया गया।

“हम सेवा करते हैं” – लायंस क्लब इंटरनेशनल का यह मूल मंत्र लायन बरड़िया के समर्पित जीवन का प्रतिबिंब बन चुका है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, राहत कार्यों और समाज कल्याण के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किए हैं।

इस सम्मान समारोह का आयोजन लायंस क्लब – टीम रायपुर द्वारा किया गया, जिसमें क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी और नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने लायन बरड़िया के कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर लायन सुनील श्रीवास्तव ने कहा, “लायन तिलोकचंद बरड़िया जी ने समाज सेवा का जो आदर्श प्रस्तुत किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। यह पुरस्कार उनकी जीवनभर की निःस्वार्थ सेवा को समर्पित एक गौरवशाली पल है।”

यह उपलब्धि न केवल रायपुर बल्कि सम्पूर्ण लायंस इंटरनेशनल समुदाय के लिए गौरव का विषय है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, Ripudaman Pusri, Amarjeet Singh Dutta, Rajesh Chorasia, Mohan Chabbra, Moolchand Jain, Sunil Shristava, Ranjana Mahavar, Kaneez Siddiqui, Meenakshi Kaushal, लक्ष्मी लाहोटी, डॉ. सुनील गोल्हानी, डी.आर. वधवानी, आशा बारेवार, जे.एस. ठाकुर एवं अन्य गणमान्य लायन सदस्य।


Next Story
null